Cg khadya navinikaran: इस लेख में जानेंगे की छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे करें? अभी छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड का नवीनीकरण चालू कर दिया है। इसके लिए खाद्य विभाग के द्वारा एक मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है। जिसके जरिए आप घर बैठे ही अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2026 में राशन कार्ड का नवीनीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। और सभी राशन कार्ड हितग्राहियों को अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण भी कराना जरुरी है।
तो अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे ही आप अपना राशन कार्ड का नवनीकरण कर सकते है। इसके लिए आपको कही राशन दुकान जाने की जरूरत नहीं है। राशन कार्ड का नवीनीकरण आप घर बैठे ही स्वयं कर सकते हैं। तो इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं की छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे करें? छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवनीकरण ऐप कैसे डाउनलोड करें? इन सभी की जानकारी देने वाले हैं।
1. छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें
तो सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में khadya.cg.nic.in वेबसाइट ओपन करना इसके लिए आप गूगल सर्च भी कर सकते है। या दिए गए डायरेक्ट यूआरएल के माध्यम से भी ओपन कर सकते है khadya.cg.nic.in। वेबसाइट ओपन होने के बाद बहोत से विकप दिखाई देगा।
अब वेबसाइट में स्क्रॉल करते हुए निचे आये यहां सबसे निचे “राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु एप्प डाउनलोड करे (हितग्राही द्वारा )” लिखा हुआ दिखाई देगा। इसको चयन करें अब आपका राशनकार्ड नवीनीकरण ऐप डाउनलोड हो जाएगा। या तो फिर प्ले स्टोर से cg khadya janbhagidari सर्च कर इनस्टॉल कर सकते है।
इनस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन कर ले जैसे ही ऐप ओपन होगा स्क्रीन के सामने राशनकार्ड नवीनीकरण दिखाई देगा। इसको चयन कर आगे बढ़ें अब आपके सामने एक नई पेज ओपन होगा। यहां पर दो तीन तरह के अलग अलग विकल्प दिखाई देगा। राशन कार्ड नवनीकरण, राशन कार्ड की स्थिति जांचे, और राशन कार्ड नवनीकरण कैसे करें इस तरह से।
4. अपने राशन कार्ड का QR स्कैन करें या राशन नंबर प्रविस्ट करें
दिखाई दे रहें तीनो विकल्प में से “राशनकार्ड नवनीकरण” का चयन करें। अब आपके स्क्रीन के सामने राशन कार्ड का QR कोड स्कैन और राशन कार्ड नंबर कार्ड नंबर प्रविस्ट करने का विकल्प दिखाई देगा। इन दोनों विकल्प में से किसी एक का चयन करें फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सत्यापित करें।
5. राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा
जैसे ही सत्यापित का चयन करेंगे हमारे राशन कार्ड का पूरा विवरण दिखाई देगा। जैसे की राशन कार्डधारी का नाम, पति का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम आदि यदि किसी सदस्य का kyc नहीं हुआ है तो वो भी दिखाई देगा। इसके निचे “राशन कार्ड नवनीकरण आवेदन करें” दिखाई देगा।
अब दिखाई दे रहें “राशन कार्ड नवनीकरण आवेदन करें” का चयन करें अब आपका राशन कार्ड नवनीकरण हो जाएगा अब आपके सामने कुछ इस तरह से जैसे की स्क्रीन शॉट में दिखाये है दिखाई देगा।
इस तरह से आप घर बैठे अपने मोबाइल से छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के राशन कार्ड नवनीकरण ऐप के मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपने राशन कार्ड में नवनीकरण कर सकते है।
सारांश:-
cg ration card navinikaran kaise karen 2026: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या तो प्ले स्टोर के माध्यम से राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु एप्प डाउनलोड करे। फिर इस ऐप को ओपन कर राशनकार्ड नवीनीकरण का चयन करें। उसके बाद आगे अपने राशन कार्ड का QR स्कैन करें या राशन नंबर प्रविस्ट करें। अब आपके सामने राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा यहां से राशन कार्ड नवनीकरण के लिए आवेदन करें।